सिंगरौली। जिले के बैढ़न जनपद क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) की पहल रंग लाती नजर आ रही है। रजमिलान, मथुरा, कछरा और बरसौड़ा पंचायतों में हैंडपंप और सबमर्सिबल खराब होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर हर्षित सिंह ने जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल व्यवस्था की मांग की थी। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर पहल का असर जल्द देखने को मिला। जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह ने भी संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश जारी कर प्रभावित गांवों में तत्काल पेयजल उपलब्ध कराने को कहा है।
बैढ़न जनपद क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) द्वारा उठाई गई मांग के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। रजमिलान, मथुरा, कछरा और बरसौड़ा पंचायतों में पानी की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए हर्षित सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र सौंपकर तत्काल व्यवस्था की मांग की थी। जनपद सदस्य द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह ने भी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रभावित गांवों में तत्काल पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में सरपंच और सचिवों को पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।







