best news portal development company in india

पेयजल संकट: हर्षित सिंह (रिशु) की पहल लाई रंग,प्रशासन ने सरपंच-सचिवों को तत्काल व्यवस्था के दिए निर्देश।

SHARE:

सिंगरौली। जिले के बैढ़न जनपद क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसे लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 12 रजमिलान से जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने प्रशासन को पत्र लिखकर तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को निर्देश जारी किए हैं।

जाने क्या है पूरा मामला- जिले के बैढ़न जनपद क्षेत्र के रजमिलान, मधुरा, कछुरा और बसौड़ा ग्राम पंचायतों में हैंडपंप और सबमर्सिबल खराब होने से ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई मोहल्लों में लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। बढ़ती समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 12 रजमिलान से जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। रजमिलान से जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर बताया था कि क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ सकता है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि कई स्थानों पर हैंडपंप और सबमर्सिबल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जनपद सदस्य द्वारा भेजे गए पत्र के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अलग से पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने प्रशासन से मांग की थी की जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है, वहां तत्काल टैंकर या अन्य वैकल्पिक माध्यमों से पानी उपलब्ध कराया जाए और संबंधित सरपंच-सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

मामले में तेजी दिखाते हुए जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच और सचिवों को पत्र जारी किया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पंचायत क्षेत्रों में पेयजल की आवश्यक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

 

Leave a Comment