best news portal development company in india

जल संकट पर जनपद सदस्य हर्षित सिंह की संवेदनशील पहल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल पेयजल व्यवस्था कराने की मांग।

SHARE:

सिंगरौली। जिले के जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट को लेकर जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने ग्राम पंचायत रजमिलान, मथुरा, कछरा एवं बरसौड़ा सहित कई गांवों में हैंडपंप और सबमर्सिबल खराब होने से उत्पन्न जल संकट को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैढ़न को पत्र लिखकर तत्काल पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की है।

जिले के बैढ़न जनपद क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट को लेकर जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने संवेदनशील पहल करते हुए प्रशासन का ध्यान ग्रामीणों की समस्या की ओर आकर्षित किया है।  रजमिलान, मथुरा, कछरा और बरसौड़ा ग्राम पंचायतों में हैंडपंप और सबमर्सिबल खराब होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए हर्षित सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैढ़न को पत्र लिखकर तत्काल पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

अपने पत्र में जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते गांवों में पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकरों के माध्यम से नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।  हर्षित सिंह ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा हर नागरिक का अधिकार है और किसी भी गांव में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित सरपंचों और सचिवों को भी आवश्यक निर्देश देने की मांग की, जिससे जल्द से-जल्द समस्या का समाधान हो सके।

क्षेत्रवासियों ने भी उनकी इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा समय पर उठाई गई आवाज से गांवों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है। लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण हर्षित सिंह क्षेत्र में लोगों के बीच भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना रहे हैं।

Leave a Comment