best news portal development company in india

वार्ड-45 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर जागरूकता अभियान, नागरिकों से कचरा पृथक्करण की अपील

SHARE:

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वार्ड क्रमांक-45 में जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गई। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देश एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आर.पी. बैस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को नए नियमों की जानकारी देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

नगर पालिक निगम सिंगरौली ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वार्ड क्रमांक-45 में जागरूकता बैठक आयोजित की। नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देश एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आर.पी. बैस के नेतृत्व में आयोजित बैठक में नागरिकों को नए अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईईसी टीम के सदस्य राजन पाण्डेय ने कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग संग्रहण, वैज्ञानिक निस्तारण तथा निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट (सीएंडडी वेस्ट) के उचित प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का पृथक्करण करने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने और नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। इसके बाद वार्ड-45 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता एवं मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगरौली को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment