best news portal development company in india

एनसीएल के आरोहण समर कैंप में बच्चों का दिखा उत्साह,खेल, डांस और व्यक्तित्व विकास गतिविधियों में 180 बच्चे शामिल

SHARE:

सिंगरौली। नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में आयोजित ‘आरोहण समर कैंप-2026’ में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कैंप में लगभग 180 बच्चे बैडमिंटन, टेबल टेनिस और म्यूजिकल डांस जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।

नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी) में आयोजित ‘आरोहण समर कैंप-2026’ में बच्चों का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। कैंप में लगभग 180 बच्चे बैडमिंटन, टेबल टेनिस और म्यूजिकल डांस जैसी गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। 21 मई से 10 जून तक चल रहे इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। टेबल टेनिस प्रशिक्षण सुबह 5:30 बजे से शुरू हो रहा है, जहां कोच अनिल श्रीवास्तव और दिनेश कुमार वर्मा बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। दोनों प्रशिक्षक कोल इंडिया की अंतर-कंपनी टीमों के खिलाड़ी रह चुके हैं। बैडमिंटन प्रशिक्षण नरेश पाल, पवन श्रीवास्तव और सैफ अली द्वारा दिया जा रहा है, जबकि म्यूजिकल डांस में अनीता जगत, अलीशा तिर्के, गीता ध्रुवे और आदित्य तिवारी बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समर कैंप बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास, सहनशक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है। कैंप के दौरान बच्चों को पौष्टिक स्नैक, जूस और पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष “आरोहण” समर कैंप का आयोजन बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के उद्देश्य से किया जाता रहा है।

Leave a Comment