सिंगरौली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा खनन पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई 2026 से 27 मई 2026 तक एनसीएल के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई), सिंगरौली में आयोजित हुआ।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) द्वारा खनन पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय तकनीकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 मई से 27 मई 2026 तक केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई), सिंगरौली में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व मुख्य प्रबंधक (खनन), बीसीसीएल श्री सूरजीत मित्तर ने प्रतिभागियों को खनन कार्यों में सुरक्षा मानकों, निरीक्षण की गुणवत्ता, वैधानिक रिपोर्ट लेखन तथा सेफ्टी टॉक के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कार्यस्थल सुधार के लिए क्वालिटी सर्किल तकनीक और टूल बॉक्स सेफ्टी टॉक के उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही खान अधिनियम, सीएमआर-2017, खनन नियमों के नवीन संशोधन, संचार कौशल, निर्णय क्षमता विकास, “टेक-5 फॉर सेफ्टी”, पीईईपीओ आधारित परीक्षण एवं निरीक्षण, सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान, सुरक्षित संचालन प्रक्रियाएं और स्टैंडिंग ऑर्डर्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा प्रबंधन में श्रमिकों की सहभागिता, वर्कमेन इंस्पेक्टर की भूमिका, व्यावसायिक स्वास्थ्य जोखिम और मेडिकल सर्विलांस जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं एवं इकाइयों से 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एनसीएल प्रबंधन ने बताया कि कर्मियों में सुरक्षा जागरूकता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।







