best news portal development company in india

कार में मिला डीजल टैंकर चालक का शव,मचा हड़कंप।

SHARE:

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र में डीजल टैंकर चालक सत्य प्रकाश गुप्ता का शव उनकी ऑल्टो कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय डीजल टैंकर चालक सत्यप्रकाश गुप्ता का शव शुक्रवार सुबह उसकी ऑल्टो कार में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मोरवा का निवासी था और गुरुवार रात करीब 9 बजे कार लेकर घर से निकला था। शुक्रवार सुबह एक महिला ने परिजनों को फोन कर कार में शव होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कोयले की खदान के पास सीतला मंदिर मार्ग पर खड़ी कार से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment