best news portal development company in india

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, डंपर वाहन जब्त

SHARE:

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त किया है।

जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक डंपर वाहन को जब्त किया। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में की गई जांच के दौरान डंपर क्रमांक MP66ZD0758 बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी का परिवहन करते पाया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया। जप्त वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना चितरंगी में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment