best news portal development company in india

सिंगरौली के समग्र विकास की बनेगी मास्टर प्लान, कमिश्नर ने दिए निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने सिंगरौली शहर और जिले के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए सभी विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विकास योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई जाए, ताकि जिले को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने सिंगरौली शहर और जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि विकास योजना में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अधोसंरचना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जाए। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग एवं एमपीआरडीसी को बैढ़न-सरई, देवसर और चितरंगी बाईपास सड़कों के निर्माण प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए दीर्घकालिक और व्यवस्थित विकास की योजना तैयार की जाए, जिससे भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सके। बैठक में प्रस्तुत सड़क परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल ने अधिकारियों को प्रमुख सड़कों को बाईपास मार्गों से जोड़ने तथा उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं तक बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवसर और चितरंगी क्षेत्र की सड़कों को भी मास्टर प्लान के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया। कमिश्नर ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में अपनी कार्ययोजनाएं प्रस्तुत करें, ताकि सिंगरौली के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिल सके।

Leave a Comment