best news portal development company in india

पशुपालन योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने दिए लक्ष्य पूर्ति के सख्त निर्देश

SHARE:

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बेन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गौरव बेन ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने हिरण्यगर्भा अभियान के तहत कृत्रिम गर्भाधान एवं नस्ल सुधार कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने पशुओं की यूआईडी टैगिंग, पंजीकरण, गर्भ परीक्षण और वत्सोत्पादन से जुड़ी सभी जानकारियां भारत पशुधन ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही एआई प्रशिक्षित मैत्री एवं गौ सेवकों को एक सप्ताह के भीतर ऐप संचालन का प्रशिक्षण देने को कहा। कलेक्टर ने क्षीरधारा ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए चयनित गांवों में टैगिंग और टीकाकरण कार्य समय पर पूरा करने तथा मैदानी अमले की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्रीय भ्रमण कर सार्थक ऐप पर प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने को भी कहा। बैठक के दौरान कलेक्टर ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैत्री एवं गौ सेवकों को सीएसआर मद के माध्यम से प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किए जाने की बात भी कही।

Leave a Comment