best news portal development company in india

धमकियों के बीच भी संयम: जनपद सदस्य हर्षित सिंह ने चुना कानून का रास्ता।

SHARE:

सिंगरौली। जिले के जनपद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 रजमिलान के जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) ने एक बार फिर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया है। मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा और धमकी मिलने के बाद उन्होंने किसी विवाद में पड़ने के बजाय सीधे पुलिस प्रशासन का सहारा लिया और थाना माड़ा में लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

सिंगरौली के युवा जनप्रतिनिधि और रजमिलान जनपद सदस्य हर्षित सिंह (रिशु) एक बार फिर चर्चा में हैं। सामाजिक सौहार्द और जनता के बीच मजबूत संवाद बनाए रखने वाले हर्षित सिंह ने मोबाइल फोन पर मिली गाली-गलौज और धमकी के मामले में कानून का सहारा लेते हुए थाना माड़ा में शिकायत दर्ज कराई है। हर्षित सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि वे क्षेत्र में जनसेवा और लोगों के बीच समन्वय बनाए रखने का कार्य लगातार कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें मोबाइल फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। उन्होंने मामले का ऑडियो रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हर्षित सिंह का कहना है कि वे क्षेत्र में लगातार लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में धमकी जैसी घटनाओं के बावजूद उन्होंने संयम बनाए रखते हुए कानूनी प्रक्रिया अपनाई, जिसे क्षेत्र के लोग सकारात्मक पहल मान रहे हैं।

Leave a Comment