सिंगरौली। गंगा दशहरा के अवसर पर ग्राम बिंदूल में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को लेकर विशेष आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन एवं नवांकुर संस्था कर्मभूमि फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पारंपरिक जल स्रोतों की साफ-सफाई कर संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बिंदूल के तत्वावधान में ग्रामीणों ने बेनियांव नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इसके बाद ढोढिया तालाब में सामूहिक श्रमदान कर जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आकर्षण ग्रामीण महिलाओं एवं नवांकुर सखियों द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा रही। महिलाओं ने ढोढिया तालाब से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली, जो अहिरान टोला स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जल संरक्षण की कामना की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सिंह, सचिव लाले सिंह, रोजगार सहायक मुकेश कुमार बियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रणवीर सिंह, ललन सिंह, तेज बहादुर Singh, राम रक्षा नाई, रामचंद्र यादव, रामाधार यादव, शंकर लाल यादव समेत कई ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सेक्टर खनुआ की कार्यक्रम समन्वयक वंदना शाह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए जल स्रोतों को बचाने के लिए निरंतर जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।







