best news portal development company in india

विधायक रामनिवास शाह ने देवरीडांड स्कूल में किया पौधारोपण, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

SHARE:

सिंगरौली। शासकीय हाई स्कूल देवरीडांड में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने शासकीय हाई स्कूल देवरीडांड में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

उक्त अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।

Leave a Comment