best news portal development company in india

रिलायंस सासन पावर प्लांट में लापता श्रमिक का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सिंगरौली। जिले के रिलायंस सासन पावर प्लांट से ड्यूटी के दौरान लापता हुए श्रमिक जगदीश साकेत का शव रविवार को प्लांट परिसर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रिलायंस सासन पावर प्लांट से ड्यूटी के दौरान लापता हुए श्रमिक जगदीश साकेत का शव रविवार को प्लांट परिसर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी जगदीश साकेत शनिवार को ड्यूटी के लिए प्लांट पहुंचे थे, लेकिन शिफ्ट समाप्त होने के बाद घर नहीं लौटे। उनकी तलाश को लेकर परिजनों और साथी कर्मचारियों ने शनिवार को प्लांट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन भी किया था। रविवार को प्लांट परिसर में उनका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाए। वहीं, स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिलायंस सासन पावर प्लांट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

Leave a Comment