best news portal development company in india

80 सेकंड में पाकिस्तानी फाइटर को किया ढेर, संग्राम सिंह ने जीता ‘स्ट्राइक एशिया’ खिताब

SHARE:

नेशनल डेस्क। भारतीय मिश्रित मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान में आयोजित ‘स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान फाइटर मोहम्मद आबिद अली को महज 80 सेकंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम कर लिया। 19 जुलाई को खेले गए मुकाबले में संग्राम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका नहीं दिया। महज 1 मिनट 20 सेकंड में मुकाबला अपने नाम कर उन्होंने अपना अपराजित पेशेवर रिकॉर्ड भी बरकरार रखा।

भारतीय MMA फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान में आयोजित ‘स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप’ में मेजबान फाइटर मोहम्मद आबिद अली को महज 80 सेकंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम कर लिया। 19 जुलाई को हुए मुकाबले में संग्राम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और लगातार प्रभावी मूव्स के दम पर प्रतिद्वंद्वी को संभलने का मौका नहीं दिया। महज 1 मिनट 20 सेकंड में मुकाबला खत्म कर उन्होंने एक और अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ संग्राम सिंह ने अपना अपराजित पेशेवर रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। जीत के बाद उन्होंने यह उपलब्धि भारत के 147 करोड़ देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि रिंग में उतरते समय उनके लिए सबसे पहले तिरंगे का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल खिताब जीतना नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाना है। संग्राम सिंह ने युवाओं से फिटनेस और खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट्स अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती विकसित करने का सशक्त माध्यम है। पाकिस्तान में मिली यह जीत उनके करियर की अहम उपलब्धियों में शामिल हो गई है और भारतीय खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती ताकत का एक और प्रमाण बनी है।

Leave a Comment