best news portal development company in india

आस्था पर कथित ‘सेंध’! राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप, 8 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

अयोध्या। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने दान की राशि और रामलला के आभूषणों में कथित अनियमितता के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चढ़ावे की गिनती में शामिल कुछ कर्मचारियों ने दान की रकम और जेवरात में हेराफेरी की।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दान पेटी से निकली नोटों की गड्डियों में कमी पाई गई। इसके बाद जांच के लिए हिडन कैमरे लगाए गए। जांच एजेंसियों के अनुसार, फुटेज में कुछ कर्मचारी कथित तौर पर नोटों को कपड़ों में छिपाते दिखाई दिए। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि रामलला को चढ़ाए गए कुछ आभूषण भी गायब मिले। पुलिस ने ट्रस्ट के सहयोगी रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद की गई, जिसमें आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, इस प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका दायर की गई है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह मामला देश के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक की व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करेगा।

Leave a Comment