एंटरटेनमेंट डेस्क। संगीत की दुनिया ने अपना एक और चमकता सितारा खो दिया। 1960 और 70 के दशक में अपनी दमदार आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाले दिग्गज गायक और गीतकार डेविड क्लेटन-थॉमस का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट ने की है।
विश्व संगीत जगत के लिए दुखद खबर है। मशहूर गायक और गीतकार डेविड क्लेटन-थॉमस का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने टोरंटो के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके पब्लिसिस्ट ने की, जिसके बाद संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। डेविड क्लेटन-थॉमस 1960 और 70 के दशक में अपनी दमदार आवाज़ के लिए दुनिया भर में मशहूर हुए। वह प्रसिद्ध रॉक बैंड ब्लड, स्वेट एंड टियर्स (Blood, Sweat & Tears) के प्रमुख गायक रहे और अपने शानदार संगीत योगदान के लिए 1970 में दो ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किए गए। गायकी के साथ-साथ वह एक प्रतिभाशाली गीतकार भी थे। उनके लिखे लोकप्रिय गीत “Spinning Wheel” को आज भी संगीत जगत के सबसे यादगार गीतों में गिना जाता है। 13 सितंबर 1941 को इंग्लैंड में जन्मे डेविड क्लेटन-थॉमस ने अपने लंबे संगीत करियर में कई सदाबहार गीत दिए। उनके निधन से वैश्विक संगीत जगत ने एक महान कलाकार को खो दिया है। दुनियाभर के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।







