best news portal development company in india

शहनाई बजने की तैयारी! ‘बालिका वधु’ फेम शिवशक्ति सचदेव ने की सीक्रेट सगाई, रोमांटिक तस्वीरों से किया रिश्ता ऑफिशियल

SHARE:

मनोरंजन डेस्क। टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिवशक्ति सचदेव ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है। ‘सबकी लाड़ली बेबो’ और ‘बालिका वधु’ से लोकप्रिय हुईं शिवशक्ति ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर मंगेतर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी।

तस्वीरों में शिवशक्ति पहाड़ों और नदी किनारे अपने पार्टनर के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। एक फोटो में दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य तस्वीरों में कपल प्यार भरे पल बिताता नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने व्हाइट गाउन में अपना ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट किया, वहीं उनके मंगेतर सिंपल कैजुअल आउटफिट में दिखाई दिए। पोस्ट के साथ शिवशक्ति ने कैप्शन में “My Best Decision” लिखकर अपने दिल की बात जाहिर की। इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और फैंस से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवशक्ति इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के खास पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

Leave a Comment