best news portal development company in india

ब्राजील में हेलीकॉप्टर हादसे में मशहूर सिंगर की मौत, जांच जारी

SHARE:

नेशनल डेस्क। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। आसमान में उड़ रहे दो हेलीकॉप्टर अचानक आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री समेत छह लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय ओलिवर ट्री अपने अंतरराष्ट्रीय दौरे के दौरान ब्राजील में थे। हादसे में अर्जेंटीना के चर्चित यूट्यूबर गैस्पर प्रिम, यात्री लुकास विग्नाले, लुकास ब्रिटो और दोनों पायलटों एलेक्जेंडर सूजा व चार्ल्स मार्सिलैक ने भी जान गंवा दी। टक्कर के बाद दोनों हेलीकॉप्टर आग के गोले में तब्दील हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। रियो डी जनेरियो सिविल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और अब विमानन दुर्घटना जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती जांच में तकनीकी खामी या मानवीय त्रुटि समेत सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। ओलिवर ट्री अपने अलग अंदाज, हिट गानों और ऊर्जावान परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

Leave a Comment