best news portal development company in india

खरीफ सीजन: सिंगरौली में 9161 मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध

SHARE:

सिंगरौली। खरीफ फसलों की बुआई के मद्देनजर जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में जिले में 9161 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार मौजूद है, जिसमें 7109 मीट्रिक टन यूरिया, 2052 मीट्रिक टन एनपीके (कॉम्प्लेक्स) और 44 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है।

विभाग ने बताया कि किसानों को खाद की निर्बाध उपलब्धता के लिए स्टॉक सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्रों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। 1 अप्रैल से 16 जून तक जिले में 1378 मीट्रिक टन उर्वरक का विक्रय किया जा चुका है, जिसमें 715 मीट्रिक टन यूरिया, 439 मीट्रिक टन एनपीके और 224 मीट्रिक टन डीएपी शामिल है। कृषि विभाग के मुताबिक खरीफ सीजन के दौरान अब तक जिले को 10539 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हो चुका है। विभाग का कहना है कि जिले में खाद की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है तथा किसानों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Comment