best news portal development company in india

विकास को मिली नई गति : विधायक रामनिवास शाह ने खटखरिया में सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी

SHARE:

सिंगरौली। जिले के सिंगरौली  विधायक श्री रामनिवास शाह ने ग्राम पंचायत करौटी अंतर्गत ग्राम खटखरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत देवनारायण बैस के घर से रामप्रसाद बैस के घर तक स्वीकृत पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीधी-सिंगरौली के लोकप्रिय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के साथ सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों को विकास कार्य की सौगात समर्पित की।

जिले के ग्राम खटखरिया में विकास की एक नई इबारत लिखी गई, जब विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना के तहत स्वीकृत पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। यह सड़क ग्रामीणों के लिए केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बेहतर आवागमन, सुविधाओं और विकास की नई उम्मीद लेकर आई है।कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए विकास कार्यों को जनकल्याण का आधार बताया।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि गांवों तक बेहतर सड़क पहुंचना केवल सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक प्रगति का मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Comment