best news portal development company in india

सिंगरौली में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का सफल आयोजन, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों को मिली नई पहचान।

SHARE:

सिंगरौली। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिंगरौली में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश तीर्थ स्थल एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।  इस दौरान वर्ष 2014 से अब तक केंद्र सरकार द्वारा देश में किए गए विकास कार्यों, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी योजनाओं को देश के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया गया। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी नीतियों, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा अधोसंरचना विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

 

Leave a Comment