सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र के खुटार चौकी क्षेत्र के हरईया डिग्घी गांव में रविवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी से जुड़े विवाद में कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब 8 माह से पुलिस के पास शिकायत कर रहा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से उसने यह कदम उठाया।
जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के हरईया डिग्घी गांव में रविवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी से जुड़े मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। बताया गया कि वह पिछले करीब आठ माह से पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंच रहा था, लेकिन समाधान नहीं होने पर उसने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के ग्रामीण अध्यक्ष रतिभान साकेत भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाइश के बाद व्यक्ति सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया।







