सिंगरौली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहावल ने जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकसूद राजा भाई की नई रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकसूद राजा भाई की नई रेस्टोरेंट का शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहावल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राम शिरोमणि शाहावल ने रेस्टोरेंट के उद्घाटन पर मकसूद राजा भाई को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल व्यवसाय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।







