सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कूदवार चौकी अंतर्गत ग्राम ढोडकी टोला चौरहिया में एक 10 वर्षीय बालक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामभजन सिंह गोंड़ पिता सुखमान सिंह गोंड़ के रूप में हुई है।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र के कूदवार चौकी अंतर्गत ग्राम ढोडकी टोला चौरहिया में एक 10 वर्षीय बालक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामभजन सिंह गोंड़ पिता सुखमान सिंह गोंड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे परिजनों ने बालक को कुएं में तैरता देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बालक कुएं में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।







