best news portal development company in india

सिंगरौली में राशन गबन का बड़ा मामला, सहायक विक्रेता पर FIR दर्ज

SHARE:

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान बकहुल में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच के बाद दुकान की सहायक विक्रेता विभा पनिका के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सरई के प्रबंधक आदित्य तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उप आयुक्त सहकारिता के निर्देश पर गठित जांच टीम ने 30 मई 2026 को दुकान का औचक निरीक्षण किया, जिसमें स्टॉक और पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में भारी अंतर पाया गया। जांच में खुलासा हुआ कि शासकीय खाद्यान्न में बड़ी मात्रा में कमी है और करीब 9,49,502 रुपये मूल्य का राशन गबन किया गया है। इसमें गेहूं, चावल, नमक, मूंग और शक्कर जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। जांच रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि यह कृत्य मध्य प्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 का उल्लंघन है। इसके बाद सरई थाना पुलिस ने आरोपी सहायक विक्रेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की संबंधित धाराओं तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच जारी रखते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Leave a Comment