best news portal development company in india

डीएवी स्कूल की उपलब्धि से बढ़ी जिले की प्रतिष्ठा, विधायक ने दी शुभकामनाएं

SHARE:

सिंगरौली।  विश्व पर्यावरण दिवस पर सिंगरौली के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सूर्य विहार को मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित “वार्षिक पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह  ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे जिले की सफलता बताया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह  ने जिले को मिली बड़ी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सूर्य विहार को मध्यप्रदेश शासन का प्रतिष्ठित “वार्षिक पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार” मिलना पूरे सिंगरौली के लिए गर्व का विषय है। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री v द्वारा सम्मानित किए गए विद्यालय की सफलता पर विधायक रामनिवास शाह ने विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिंगरौली की सकारात्मक पहचान को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने वाला है। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयास नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इसे शिक्षा और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। रामनिवास शाह ने कहा कि सिंगरौली केवल औद्योगिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थान भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश में सिंगरौली का नाम रोशन करते रहेंगे। विधायक ने इस उपलब्धि को जिले के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए कहा कि शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों को साथ लेकर चलने वाले संस्थानों को हर संभव प्रोत्साहन दिया जाएगा। उनकी इस सराहना ने विद्यालय परिवार के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

Leave a Comment