best news portal development company in india

वनपरिक्षेत्र अधिकारी पुष्पा सिंह की पहल से जंगल में गूंजा पर्यावरण जागरूकता का संदेश,बच्चों को मिली “प्रकृति से सीखने की कक्षा”

SHARE:

सिंगरौली। जिले के माडा वन परिक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल देखने को मिली। उनके मार्गदर्शन में बीट मलगो के वन कक्ष क्रमांक पी-441 में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्राम वन समिति, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

माडा वन परिक्षेत्र में वनपरिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती पुष्पा सिंह की एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली, जहां उन्होंने पर्यावरण दिवस को सिर्फ वृक्षारोपण तक सीमित न रखते हुए उसे “प्रकृति आधारित सीखने के अनुभव” में बदल दिया। श्रीमती पुष्पा सिंह ने केवल पौधारोपण तक ही कार्यक्रम को सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराकर प्रकृति, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी अवगत कराया। उनके प्रयासों से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के प्रति लगाव बढ़ा।  कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने वन भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को वन, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी देकर उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जनभागीदारी का विशेष माहौल देखने को मिला।

Leave a Comment