सिंगरौली। जल संरक्षण एवं पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन के उद्देश्य से संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत हर्रई तालाब में कलश यात्रा, जल अभिषेक एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के कमिश्नर B. S. Jamod ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।
जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत हर्रई तालाब में कलश यात्रा, जल अभिषेक एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के कमिश्नर B. S. Jamod ने श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों ने तालाब परिसर में साफ-सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। कमिश्नर ने कहा कि जल संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला अभियान है। उन्होंने नागरिकों से तालाबों एवं पारंपरिक जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना बेहद जरूरी है। साथ ही आगामी गंगा दशहरा पर आयोजित राज्य स्तरीय जल संरक्षण समारोह में सहभागिता की भी अपील की।







