best news portal development company in india

सिंगरौली प्रवास में दिखा सीएम का प्रकृति प्रेम, एनटीपीसी परिसर में किया पौधारोपण

SHARE:

सिंगरौली। सीएम  के सिंगरौली प्रवास के दौरान उनका प्रकृति प्रेम देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी के सूर्या भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पौधे को जल अर्पित कर जिले की हरियाली और समृद्धि की कामना की।

जिले के प्रवास पर पहुंचे सीएम  का प्रकृति प्रेम उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने एनटीपीसी के सूर्या भवन परिसर में विधिवत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं पौधे को जल अर्पित करते हुए जिले की हरियाली, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सिंगरौली केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र भी है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखरेख के लिए प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Leave a Comment