best news portal development company in india

मुख्यमंत्री की सौगातों पर विधायक ने जताया आभार, सिंगरौली को मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगात।

SHARE:

सिंगरौली। जिले के विकास को एक नई दिशा देने वाली विभिन्न निर्माण एवं लोकार्पण परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सिंगरौली जिला लगातार ऐतिहासिक विकास कार्यों का गवाह बन रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और खेल सुविधाएं मिलेंगी।

₹365 करोड़ की बायपास सड़क सहित बुनियादी ढांचे को मजबूती- ​विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए कई अत्यंत महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई है। इनमें सबसे प्रमुख देवरी-परसोना-तेलगवां बायपास सड़क निर्माण है, जिसके लिए 365 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, माजन मोड़ से नवजीवन विहार सड़क और मेडिकल कॉलेज से कंपनी मेन रोड तक सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों को भी मंजूरी दी गई है, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगे 605 बेड- जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से बड़ी सौगातें मिली हैं:

  • ​मेडिकल कॉलेज में 605 बेड के नए चिकित्सालय भवन का निर्माण किया जाएगा।
  • ​ट्रॉमा सेंटर की क्षमता का विस्तार करते हुए बेड की संख्या 200 से बढ़ाकर 400 की जाएगी।

​मेडिकल कॉलेज परिसर में ही एक नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

खेल और शिक्षा को भी बढ़ावा- क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम और बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका लोकार्पण भी किया जा चुका है। अन्य प्रमुख स्वीकृत कार्यों में मायार नदी पर नए पुल का निर्माण तथा नवीन जिला न्यायालय भवन का निर्माण शामिल है, जो जिले की प्रशासनिक और सामाजिक रीढ़ को मजबूत करेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आरसीसी (RCC) सड़कों और नालियों का निर्माण कर ग्रामीण अधोसंरचना को भी सुदृढ़ किया गया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से सिंगरौली के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिंगरौली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जनता को कई बड़ी सौगातें मिलेंगी।

 

Leave a Comment