सिंगरौली। रामनिवास शाह ने आज विंध्यनगर रोड स्थित बाघाडीह निवासी लवलेश सिंह के नवीन प्रतिष्ठान “आशरा एम्पोरियम” का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया।
विंध्यनगर रोड पर आज उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब रामनिवास शाह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह के साथ बाघाडीह निवासी लवलेश सिंह के नवीन प्रतिष्ठान “आशरा एम्पोरियम” का फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाता है। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद और सौहार्दपूर्ण मुलाकात का भी अवसर मिला।







