सिंगरौली। जिले प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीआईपी काफिले के बजाय बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सादगी और जनसरोकार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह सहज और सरल अंदाज पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री के साथ बस में प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिले प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सादगी और जनसेवा का संदेश देते हुए वीआईपी काफिले के बजाय बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री का यह सरल और सहज अंदाज पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री के साथ बस में प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने इस कदम से यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधियों की असली पहचान जनता से जुड़ाव और सेवा भावना में होती है। उनका यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग के संदेश को भी दर्शाता है। मुख्यमंत्री की इस पहल को लोगों ने जनसरोकार और सादगी की सकारात्मक मिसाल बताया।







