सिंगरौली। जिले की रिलायंस कोयला खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में कोयला परिवहन कार्य के दौरान 180 टन क्षमता का भारी डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।
जिले की रिलायंस कोयला खदान में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में कोयला परिवहन कार्य में लगा 180 टन क्षमता का भारी डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, डंपर खदान क्षेत्र में नियमित कोयला परिवहन कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सीधे खाई में गिर पड़ा। हादसे के बाद खदान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और बचाव दल ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक ऑपरेटर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और खदान प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।







