best news portal development company in india

“पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का शुभारंभ, विधायक रामनिवास शाह ने की सहभागिता

SHARE:

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” में सिंगरौली विधायक ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” में सिंगरौली विधायक ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया। प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र में विधायक रामनिवास शाह ने पंजीयन कर प्रशिक्षण किट प्राप्त की और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

विधायक रामनिवास शाह ने शुभारंभ सत्र में पंजीयन कर प्रशिक्षण किट प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “एकात्म मानववाद” और “अंत्योदय” के विचार आज भी संगठन और राष्ट्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने के साथ संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और सशक्त करते हैं। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment