best news portal development company in india

बिना सूचना गायब मिले 41 अधिकारी-कर्मचारी, कलेक्टर ने काटा एक दिन का वेतन

SHARE:

सिंगरौली। डीएम गौरव बैनल ने प्रशासनिक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए 41 अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं।

डीएम गौरव बैनल ने प्रशासनिक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए 41 अधिकारी-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने सभी संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को सुबह 10:45 बजे उपस्थिति पंजी के औचक निरीक्षण के दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारियों के हस्ताक्षर रजिस्टर में नहीं मिले। संबंधित कर्मचारी बिना पूर्व सूचना या अवकाश स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए ‘मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965’ का उल्लंघन बताया। उन्होंने 15 मई का वेतन अवैतनिक करने के आदेश जारी करते हुए सभी शासकीय सेवकों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित रहने या लेटलतीफी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment