best news portal development company in india

मिश्रा पॉली क्लीनिक में रक्तदान शिविर, 151 यूनिट रक्त संग्रह।

SHARE:

सिंगरौली। मिश्रा पॉली क्लीनिक नर्सिंग होम, बलियरी में ब्राह्मण समाज सिंगरौली के तत्वावधान में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं, मातृ शक्तियों एवं सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो पिछले वर्ष के 121 यूनिट के रिकॉर्ड से अधिक रहा।

मिश्रा पॉली क्लीनिक नर्सिंग होम, बलियरी में ब्राह्मण समाज सिंगरौली के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं, मातृ शक्तियों और सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो पिछले वर्ष के 121 यूनिट के रिकॉर्ड से अधिक रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम निवास शाह शामिल हुए। उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का कार्य करता है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में इस तरह के पुनीत कार्य लगातार होते रहने चाहिए। आयोजकों ने बताया कि ब्राह्मण समाज सिंगरौली द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष कपल रक्तदान भी आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं एवं जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के सफल आयोजन में गोविंद पांडे, अमित द्विवेदी, डॉ. डी.के. मिश्रा, आशीष शुक्ला, मिथलेश मिश्रा और शिवेंद्र पांडे सहित कोर कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment