best news portal development company in india

टेम्पो-ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार खत्म: पति-पत्नी व मासूम की मौत, 10 घायल

SHARE:

फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ पर टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में पति-पत्नी और उनके दो साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चाचूपुर मोड़ पर टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, टेम्पो शाहजहांपुर के अल्लाहगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सतेन्द्र कुमार (33), उनकी पत्नी तनु (29) और उनके दो वर्षीय बेटे युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Comment