best news portal development company in india

होमगार्ड भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गिरफ्तार

SHARE:

बरेली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2025 में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा-2025 के दौरान फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। दूसरे उम्मीदवार के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक जांच के दौरान अभ्यर्थी संदिग्ध लगा। जांच में उसकी पहचान हरदोई निवासी अनुराग के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह एक दिन पहले भी रिठौरा के परीक्षा केंद्र पर दूसरे नाम से परीक्षा दे चुका है। पुलिस ने केंद्र प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment