best news portal development company in india

भोपाल में 12वीं बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, छात्राओं को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा

SHARE:

भोपाल। भोपाल में 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो मेधावी छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से बड़ा सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों टॉपर्स को 1-1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में दोनों छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल की छात्रा हैं, जबकि चांदनी विश्वकर्मा गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्रा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। राज्य सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

Leave a Comment