best news portal development company in india

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को भीड़ ने दी सजा,युवक का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई

SHARE:

विदिशा। जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कथित प्रेम प्रसंग के विवाद में ग्रामीणों ने एक युवक को सार्वजनिक रूप से अपमानित कर दिया।

जिले के लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर खुर्द में कथित छेड़छाड़ के आरोप को लेकर भीड़ द्वारा सजा देने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसका सिर मुंडवाया, गले में जूतों की माला पहनाई और गांव में जुलूस निकाला। जानकारी के मुताबिक, बबलू भील नामक युवक पर एक नाबालिग बालिका को परेशान करने के आरोप लगे थे। शिकायत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट के बाद सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment