ग्वालियर। शहर में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई, जबकि दो बच्चों सहित चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना परशुराम चौराहा पर तड़के करीब 2:45 बजे हुई। रामनवमी के मौके पर शीतला माता मंदिर में दर्शन कर ऑटो-रिक्शा से लौट रहे परिवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पास के नीम के पेड़ से जा टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जिले मे रामनवमी के दिन शहर में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार एसयूवी ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना शुक्रवार तड़के करीब 2:45 बजे परशुराम चौराहा पर हुई। बताया जा रहा है कि परिवार शीतला माता मंदिर में दर्शन कर ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पास के पेड़ से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के अनुसार, एसयूवी चालक पहले एक अन्य वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था और पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में इंद्रजीत शाक्य (55), लीला (52), शुभम कश्यप (30), शगुन (25) और पिंकी कश्यप (60) की मौत हो गई। वहीं प्रीति (20), प्रियांश (5), आरव (6) और ऑटो चालक राजेश कुमार (28) घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक अमन शर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।







