सिंगरौली। विकासखंड चितरंगी अंतर्गत सेक्टर दुधवानिया के प्रस्फुटन ग्राम दुधमनिया में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना एवं जल संसाधनों के महत्व को समझाना रहा।
विकासखंड चितरंगी के सेक्टर दुधवानिया अंतर्गत प्रस्फुटन ग्राम दुधमनिया में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल संसाधनों के महत्व को समझाना रहा। कार्यक्रम में सरपंच राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विकासखंड समन्वयक विश्वनाथ ने अभियान की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ‘जल मंदिर प्याऊ’ का विधिवत शुभारंभ भी किया गया, जिससे क्षेत्र में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने की पहल की गई। इस अवसर पर संकल्प सेवा समिति के सचिव दिलीप गुप्ता, रामचंद्र सेवा समिति के सचिव रजनीश कुमार साहू, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कृपाशंकर गर्ग, सचिव रामचंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।







