best news portal development company in india

डंपर पलटने से सो रहे मजदूरों पर टूटा कहर, दो की मौत, दो गंभीर

SHARE:

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य में लगे चार मजदूरों पर रोड़ी (गिट्टी) से लदा एक अनियंत्रित डंपर पलट गया, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक भयावह हादसे में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर मौत बनकर डंपर पलट गया। रोड़ी (गिट्टी) से लदा ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर सो रहे मजदूरों पर गिर पड़ा, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब 7 बजे धराऊ चौकी क्षेत्र में उस समय हुआ, जब चारों मजदूर रातभर काम करने के बाद डंपर के पास ही सो रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से भारी डंपर एक तरफ झुककर सीधे मजदूरों पर पलट गया, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर हटवाकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक दो मजदूर दम तोड़ चुके थे, जबकि दो घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Comment