best news portal development company in india

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

SHARE:

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथवली गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सत्येंद्र कुमार (30), राजेश्वरी देवी (59) और रिंकी देवी (29) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, राजेश्वरी देवी और उनकी बहू रिंकी देवी किसी पारिवारिक विवाद के सिलसिले में मरदह थाने गई थीं। वापस लौटते समय उन्होंने रास्ते में सत्येंद्र कुमार से लिफ्ट ली थी। कैथवली गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment