best news portal development company in india

आनंद चौपाटी में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, CCTV में खुद को नुकसान पहुंचाता दिखा युवक

SHARE:

धार। शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है, जो आनंद चौपाटी के पास ही रहता था। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

शहर के आनंद चौपाटी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने करीब 6 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है, जो पास ही रहता था। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक खुद पर चाकू से हमला करता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि उसने पहले अपना गला काटा और फिर शरीर को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर सीएसपी सुजावल जग्गा और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

Leave a Comment