best news portal development company in india

मुर्गा पार्टी का भंडाफोड़ करने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रधानाध्यापक फरार

SHARE:

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में शिक्षकों और प्रधानाध्यापक पर स्कूल परिसर के भीतर ‘मुर्गा पार्टी’ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इस दौरान छात्रों को कक्षा से बाहर निकाल दिया गया था। मामले का खुलासा कक्षा के छात्र आयुष कुमार ने साहस दिखाते हुए मीडिया के सामने किया। लेकिन यह हिम्मत उसके लिए भारी पड़ गई। आरोप है कि अगले ही दिन स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने आयुष को कक्षा से बाहर बुलाकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीट दिया।

जिले के असरगंज प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सजुआ में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। स्कूल परिसर में कथित ‘मुर्गा पार्टी’ का खुलासा करने वाले छात्र की प्रधानाध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में ही ‘मुर्गा पार्टी’ आयोजित की गई, जिसके दौरान छात्रों को कक्षाओं से बाहर कर दिया गया। इस पूरे मामले का खुलासा छात्र आयुष कुमार ने मीडिया के सामने किया। आरोप है कि बुधवार को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने आयुष को कक्षा से बाहर निकालकर जमकर लात-घूंसों से पीटा। घटना के दौरान अन्य शिक्षक मौके पर मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया।

पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद सहपाठियों ने उसे घर पहुंचाया। परिजनों ने तुरंत उसे असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्र को छाती में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं और फिलहाल उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Comment