best news portal development company in india

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

SHARE:

संभल। जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इस्लाम नगर रोड पर मिर्जापुर गांव के पास उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जिले के बहजोई थाना क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर मिर्जापुर गांव के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि स्कूटी पर तीन युवक सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सैफ (19), सत्यवीर (18) और गजेंद्र (18) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल फैज (19) और आलम खान (18) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि टक्कर के बाद किसी भारी वाहन ने युवकों को कुचल तो नहीं दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment