best news portal development company in india

माझीगंवा में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सिंगरौली। जिले के बरगंवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माझीगंवा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं।

जानकारी के अनुसार सोमवार को ग्रामीणों ने गांव के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बरगंवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। बरगंवा थाना प्रभारी ने बताया कि माझीगंवा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment