best news portal development company in india

पश्चिम एशिया संकट का असर: 4,335 भारतीय और 1,187 विदेशी उड़ानें रद्द

SHARE:

नेशनल डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री  ने सोमवार को लोकसभा में जानकारी दी कि हालात के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस को हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। मंत्री ने बताया कि भारतीय एयरलाइंस ने अब तक 4,335 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस ने लगभग 1,187 उड़ानें रद्द की हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार और एयरलाइंस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि सुरक्षा कारणों से भारतीय और विदेशी एयरलाइंस की हजारों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

मंत्री ने बताया कि भारतीय एयरलाइंस ने 4,335 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस की करीब 1,187 उड़ानें रद्द हुई हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार और एयरलाइंस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों का एयरस्पेस बंद होने पर वहां उड़ानें संचालित नहीं की जा सकतीं। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद इस दौरान करीब 2,19,780 यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। सरकार और विमानन नियामक डीजीसीए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

मंत्री ने कहा कि जैसे ही संबंधित क्षेत्रों का एयरस्पेस खुल जाएगा, उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएंगी। इस बीच नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हाल ही में लोकसभा में जानकारी दी कि देश की प्रमुख घरेलू एयरलाइंस में इस समय 11,394 पायलट कार्यरत हैं, जिनमें 1,871 महिला पायलट भी शामिल हैं।

Leave a Comment